आलिया से बड़ी स्टार रह चुकीं हैं कपूर खानदान की ये बहुएं, क्या आप जानते हैं??

 



लगभग चार साल पहले शुरू हुआ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का रिश्ता अपने अगले और अंतिम पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार है. 14 अप्रैल को आलिया भट्ट-रणबीर कपूर संग सात फेरे लेकर बॉलीवुड के सबसे नामी परिवार का हिस्सा बन जायेंगी.

आल‍िया भट्ट और रणबीर कपूर के वेड‍िंग फेस्ट‍िव‍िटीज की शुरुआत हो चुकी है और साल की सबसे बड़ी और रॉयल वेडिंग का सभी लोग इंतजार कर है. तो चलिए अब जानते हैं कि आलिया के अलावा कपूर परिवार की बहुओं में किस-किस का नाम शामिल है.


कृष्णा राज कपूर- 1946 में कृष्णा की शादी राज कपूर के साथ हुई थी। राज कपूर की मौत के बाद कृष्णा परिवार की सबसे वरिष्ठ थीं, इसीलिए उन्होंने पूरे कपूर परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रखी थीं, परिवार का वह पूरा खयाल रखती थीं।. शादी के बाद राज कपूर और कृष्णा के पांच बच्चे हुए, जिन्हें दुनिया ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रितू नंदा और रीमा जैन के नाम से जानती है. 



गीता बाली- गीता बाली हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। गीता बाली का जन्म विभाजन के पूर्व के पंजाब में हरकिर्तन कौर के रूप में हुआ था। 1955 में शम्मी कपूर से शादी करने के बाद गीता  कपूर खानदान की बहू बन गई थी. गीता बाली बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में शुमार थीं, जिन्होंने शादी के बाद अपनी पूरी लाइफ शम्मी कपूर के नाम कर दी थी. 



जेनिफर केंडल- जेनिफर कपूर (ये जेनिफर केंडल) के नाम से नाम से ही जानी जाती थीं। इनका जन्म 28 फरवरी 1933 को हुआ था और 7 सितम्बर 1984 को निधन हो गया था। ) ये एक अंग्रेजी अभिनेत्री और पृथ्वी थिएटर की संस्थापक थी। जेनिफर केंडल और शशी कपूर ने 1958 में शादी किया था. शशी कपूर अपनी पत्नी से बोहत प्यार करते थे. पर शायद किस्मत में इन प्यार करने वालों का साथ बेहद कम समय के लिये था. 1984 में कैंसर से जूझते हुए जेनिफर की मौत हो गई थी. 



बबीता- गुजरे जमाने की अभिनेत्री और करिश्मा-करीना की मां बबीता 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बबीता का पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी है। सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं बबीता के पिता हरि शिवदासानी भी एक अभिनेता थे।1971 में दोनों ही एक्टर्स ने सात फेरे लेकर नया सफर शुरू किया. पर दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं और इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया.



नीतू कपूर- नीतू सिंह जिन्‍हें शादी के बाद नीतू कपूर के नाम से भी जाना जाता है। वह 70-80 के दशक की मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं। नीतू प्रसिध्‍द बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की पत्‍नी एवं अभिनेता रणबीर कपूर की मां हैं। नीतू कपूर ऋषि कपूर से इतनी मोहब्बत करती थीं कि शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना कर सारा फोकस अपने पति पर लगा दिया था. 



अनीसा मल्होत्रा- अनीसा मल्होत्रा ​​एक भारतीय मॉडल और फैशन ब्लॉगर हैं जो अरमान जैन की पत्नी होने के लिए जानी जाती हैं। अनीसा मल्होत्रा ​​​​को अपने हॉट और सिजलिंग लुक और आकर्षक फिगर के लिए प्रसिद्धि मिली जो किसी का भी ध्यान भटका सकती है।  कपूर के नाती अरमान जैन से अनीसा मल्होत्रा की शादी हुई है. अरमान और अनीषा की शादी 2020 में  हुई थी।









Comments

Popular posts from this blog

Bollywood actor and Screen writter Shiv Kumar Subramaniam dies;Film industry mourns the loss